Add To collaction

भारतीय सैनिक - हमारे रक्षक लेखनी प्रतियोगिता -01-Jul-2022


 4 दिसंबर का दिवस अविस्मरणीय
 इतिहास में रहेगा स्वर्णाक्षरों से सजा
भारतीय नौसेना के वीर सिपाहियों ने
पाकिस्तानी सेना को था चखाया मजा।

 हो जंग ए आजादी या ऑपरेशन ताज
 रक्षक बन सदा बहादुरी से किया राज।
ऑपरेशन ट्राइडेंट भारत ना सके भूल
नौसेना ने पाकिस्तान को चटाई धूल।

 सैनिक होते सदा मातृभूमि के रक्षक
 मुंहतोड़ जवाब देते, हो कोई भक्षक।
 देश के लिए करते सर्वस्व समर्पित
 हंसते-हंसते प्राण भी करते अर्पित।

 दुश्मन से रहते हर पल बेहद सावधान
 घुसपैठी उत्पन्न कर सके ना व्यवधान।
 शीत कड़ाके की हो या गर्मी बेजोड़
 देशरक्षा का जज्बा कोई न सके तोड़।

क्या कहते ये चीनी हम सैनिकों से टकराएंगे
चीनी को तो हम पानी में घोल-घोल पी जाएंगे
भारत है माता हमारी जो बुरी नजर उठाएंगे
हम देश के रक्षक, दुश्मन को सबक सिखाएंगे।

हम सब मिलकर इस तिरंगे की शान बढ़ाएंगे
भारत के जांबाज सैनिकों की कथा सुनाएंगे
देशभक्ति का जज्बा हर भारतवासी में जगायेंगे
दे वीर सैनिकों को सलामी, नौसेना दिवस मनाएंगे।

   23
12 Comments

Saba Rahman

03-Jul-2022 02:24 AM

Nice

Reply

Aniya Rahman

03-Jul-2022 01:32 AM

Osm

Reply

Chudhary

03-Jul-2022 12:50 AM

Osm

Reply